वित्त मंत्री सीतारमण ने सिंगापुर, कनाडा, ब्रिटेन के वित्त मंत्रियों से की कई मुद्दों पर चर्चा

दिल्ली/रोम : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सिंगापुर, कनाडा और ब्रिटेन के वित्त मंत्रियों से मुलाकात की और उनके साथ आर्थिक, स्वास्थ्य और सहयोग बढ़ाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. सीतारमण 30-31 अक्टूबर को जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले जी20 के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए रोम पहुंचीं.

सीतारमण ने बैठक से इतर ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक, सिंगापुर के वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग और कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड से मुलाकात की. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण ने क्रिस्टिया फ्रीलैंड के साथ आर्थिक एवं स्वास्थ्य सहयोग के मुद्दों पर बात की. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 रोम शिखर सम्मेलन से पहले रोम में जी20 के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के मौके पर सिंगापुर के वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की. भारत-सिंगापुर के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए दोनों मंत्रियों ने आगे सहयोग के अवसरों पर चर्चा की.’

मंत्रालय ने कहा कि सीतारमण ने ब्राजील के वित्त मंत्री पाउलो गेडेस के साथ भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. सीतारमण ने ग्लोबलफंड के कार्यकारी निदेशक पीटर सैंड्स से भी मुलाकात की और एड्स, तपेदिक तथा मलेरिया से लड़ने में ग्लोबल फंड के प्रयासों की सराहना की.

सीतारमण ने नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात की, जिन्होंने वंचितों के लिए वित्तीय सहायता को प्राथमिकता देने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की.

सीतारमण ने महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया में दीर्घकालिक चुनौतियों और वैश्विक स्वास्थ्य वित्तपोषण प्रणाली को मजबूत करने पर चर्चा के लिए आयोजित जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया.

उल्लेखनीय है कि जी20 एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है जो दुनिया की 19 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और यूरोपीय संघ को एक मंच पर लाता है. इसके सदस्य देशों का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 80 प्रतिशत से अधिक और वैश्विक व्यापार में 75 प्रतिशत का योगदान है. इन देशों में विश्व की 60 प्रतिशत आबादी रहती है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!