म्यांमार में सेना की गोलाबारी से 160 घरों में लगी आग

बैंकॉक : म्यांमार के चिन राज्य के थंतलांग शहर के कुछ हिस्सों में हुई यह बर्बादी म्यांमार की सैन्य-स्थापित सरकार और इसके विरोध में बलों के बीच चल रहे संघर्ष में अब तक का सबसे व्यापक विनाश प्रतीत हो रही है.

सेना ने फरवरी में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार से सत्ता हथिया ली थी लेकिन व्यापक विरोध को दबाने में नाकाम रही. मानवाधिकार समूहों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने हाल ही में चेतावनी दी है कि सरकार देश के पश्चिमोत्तर में एक बड़े हमले की योजना बना रही है, जिसमें चिन राज्य के साथ ही मैगवे और सागिंग के क्षेत्र भी शामिल हैं.

बीहड़ के इस इलाके के निवासियों को उनकी लड़ने की भावना के लिए जाना जाता है और उन्होंने हल्के हथियारों, शिकार में इस्तेमाल होने वाली बंदूकों और घरेलू हथियारों के जरिये सैन्य शासन का कड़ा मुकाबला किया है. खबरों के मुताबिक, आग शुक्रवार तड़के शुरू हुई और रात तक इसपर काबू नहीं पाया जा सका. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है.

मानवीय सहायता एजेंसी सेव द चिल्ड्रेन ने कहा कि उसका कार्यालय उन इमारतों में से एक में था जिन्हें जानबूझकर आग लगा दी गई थी. एजेंसी ने कहा कि इस हिंसा से हुई तबाही पूरी तरह से बेमतलब है. इसने न केवल हमारे एक कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पूरे शहर और हजारों परिवारों व बच्चों के घरों को नष्ट करने का जोखिम भी खड़ा किया है.

पूर्व में सरकारी सैनिकों के हमलों के मद्देनजर थंतलांग पहले ही काफी हद तक खाली हो चुका है. इससे पहले 18 सितंबर को एक और गोलाबारी से आग लगने से डेढ़ दर्जन अन्य घर और एक होटल नष्ट हो गए थे. इतना ही नहीं आग बुझाने में मदद की कोशिश करने पर एक पादरी को गोली भी मार दी गई थी.इसके बाद 10,000 से अधिक निवासी शहर से भाग गए, कुछ अस्थायी रूप से आस-पास के गांवों में रह रहे थे और अन्य भारत के मिजोरम राज्य में सीमापार आश्रय की तलाश में थे. माना जाता है कि शहर के बाहरी इलाके में एक अनाथालय की देखभाल में लगभग 20 कर्मचारी और बच्चे ही इसके शेष निवासी हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!