वन्य-प्राणी के अवैध व्यापार में 6 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल :वन्य-प्राणी का शिकार कर उसके अवयवों के अवैध परिवहन और अवैध व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और स्पेशल टॉस्क फोर्स (पुलिस) के संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से वन्य-प्राणी तेंदुए की एक खाल, आधा दर्जन नाखून, 6 मोबाइल, एक चार पहिया और एक दो पहिया वाहन बरामद किये गये हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने बताया है कि वन्य-प्राणी मुख्यालय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग पेटलावद-राजोद मार्ग पर वन्य-प्राणी के अवयवों को बेचने की फिराक में है। विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई कर इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/02 में वन्य-प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से 4 अलीराजपुर और 2 धार जिले के निवासी है। इनमें से 2 शिक्षक भी हैं। इन सभी आरोपियों को विशेष न्यायालय इंदौर में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!