थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे आर्यन खान, रिहाई की प्रक्रिया जारी

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज जमानत पर जेल से रिहा होंगे. बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान समेत तीन आरोपियों को गुरुवार को जमानत दे दी थी.आर्थर रोड जेल प्रशासन को जमानत आदेश के कागजात मिल गए हैं. जेल अधिकारियों ने शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आर्थर रोड जेल के बाहर लगे बेल बॉक्स को खोला, जिसके अंदर आर्यन खान के जमानत आदेश की प्रति रखी गई थी.आर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा कि हमें आर्यन खान की रिहाई के आदेश मिल गए हैं, प्रकिया चल रही है. रिहाई की प्रक्रिया 1-2 घंटे में पूरी हो जाएगी. उसके साथ बाकी जितने कैदियों के बेल ऑर्डर आए हैं, उन्हें भी छोड़ा जाएगा. सभी 10-12 बजे तक छूट जाएंगे.

बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, आर्यन खान के शुक्रवार को ही जेल से रिहा होने की उम्मीद थी, लेकिन जेल प्रशासन को जमानत आदेश के कागजात तय समयसीमा के भीतर प्राप्त नहीं हुए थे.

आर्यन खान को तीन अक्टूबर को एनसीबी ने एनडीपीएस कानून के तहत मादक पदार्थ रखने, उनका इस्तेमाल करने और तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. आर्यन और अन्य आरोपी आठ अक्टूबर से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

आर्यन खान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत देने के साथ कई शर्तें जारी की हैं.

  • आर्यन खान बिना बताए मुंबई से बाहर नहीं जा सकते हैं.
  • आर्यन खान को स्पेशल कोर्ट में अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा.
  • मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन, इसलिए इस पर कोई बयान न दें.
  • किसी दूसरे आरोपी से किसी भी तरह का कोई संपर्क न करें.
  • आर्यन खान को हर शुक्रवार 11 से 2 बजे के बीच एनसीबी में पेश होना होगा.
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!