भोपाल में पशुपालक संगोष्ठी अभिनव पहल

भोपाल : पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पशुपालकों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिये अभिनव पहल करते हुए राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में एक दिवसीय पशुपालक संगोष्ठी आयोजित की। इसमें अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया की अध्यक्षता में भोपाल जिले के सभी पशु चिकित्सक, डेयरी व्यवसायी, बकरी, सूकर, कुक्कुट पालक, डॉग ब्रीडर, पेट शॉप मालिक, दुग्ध संघ के अच्छे दुग्ध प्रदाता और मिल्क पार्लर के मालिक आदि शामिल हुए।

पशुपालकों और व्यवसाइयों ने संचालक पशुपालन डॉ. आर.के. मेहिया द्वारा भोपाल जिले में की गई इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम को रोचक और लाभकारी बताया। कार्यक्रम में उन्नत पशुपालकों द्वारा अपनी सफलता की कहानियाँ प्रस्तुत की गई। वहीं कुछ पशुपालकों ने अपने अनुभव साझा किये, तो दूसरे पशुपालकों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्रश्न पूँछकर किया।

अपर मुख्य सचिव कंसोटिया ने पशुपालकों की समस्याओं को सुना और समाधान करवाया। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के बारे में डॉ. मंगनानी ने पशुपालकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्नत पशुपालक सतीश पाटीदार ने साइलेज, हेमंत माथुर ने गोट फार्मिंग, डॉ. महेन्द्र सिंह ने कुक्कुट उद्यमिता, डॉ. आकाश वाघमारे ने साइलेज बनाने की विधि बताई। एक ही जगह पशुपालन के विभिन्न क्षेत्रों के इकट्ठा होने से सभी भागीदारों की जिज्ञासाओं का समाधान काफी सुगमता से हुआ। संयुक्त संचालक डॉ. जी.के. वर्मा और उप संचालक डॉ. एस.के. तिवारी ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उप संचालक डॉ. अजय रामटेके ने आभार प्रकट किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!