30 करोड़ की लागत से होने वाली मंदिर रिनोवेशन परियोजना की मोदी ने की शुरूआत

पीएम मोदी ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए जो बहरीन की यात्रा पर गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बहरीन की राजधानी मनामा स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर (श्रीनाथ मंदिर) में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में भाग लिया। उन्होंने यहां मत्था टेका, दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने इस मंदिर की पुनः परियोजना का उद्घाटन किया।

इस पर 42 लाख डॉलर यानी 30 करोड़ की लागत आई। विदेश मंत्रालय के सचिव रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मनामा स्थित श्रीनाथ मंदिर का निर्माण 1817 में हुआ था।

यह मंदिर 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है, जो कि तीन मंजिला मंदिर है। मंदिर के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संख्या में वृद्धि होगी। मंदिर में पुजारियों के संरक्षण की व्यवस्था भी होगी। वहीं मंदिर में हिंदू समुदाय के लोगों की शादियों की बुकिंग करने की सुविधा भी होगी।

इतना ही नहीं इस मंदिर में एक नॉलेज सेंटर और संग्रहालय भी होगा। मंदिर की देखरेख करने वालों में से एक ने बताया कि नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 प्रतिशत हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के तीसरे चरण में शनिवार रात यहां पहुंचे थे। इससे पहले वे यूएई में थे। जहाँ उन्होंने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की थी। दोनों देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों में सुधार के उपायों पर चर्चा हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!