अमेरिकी सांसद ने कॉफी के लिए महिला को आमंत्रित किया, बिना सहमति ‘किस’ कर लिया

न्यूयार्क । अमेरिका में भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं होती अब एक मामले में यहां की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की सहयोगी रहीं हुमा आबदीन ने एक अमेरिकी सांसद पर बिना सहमति के किस करने का आरोप लगाया है। हुमा आबदीन ने बोथ/एंड: ए लाइफ इन मैनी वर्ल्डस नाम से एक किताब लिखी है जिसमें इस घटना का जिक्र किया है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन हुमा पर इतना भरोसा करती थीं कि एक बार उन्होंने हुमा को अपनी दूसरी बेटी तक बताया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सांसद के व्यवहार से हुमा को झटका लगा था कि क्योंकि वह उनके साथ सहज महसूस करती थीं। लेकिन घटना के तुरंत बाद हुमा सांसद के घर से निकल आई थीं। यह घटना 2000 के दशक में हुई थी। हालांकि, हुमा ने सांसद के नाम का खुलासा नहीं किया।
45 साल की हुमा ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया- ‘बहुत ही हैरान करने वाले अंदाज में उसने किस किया। ‘ हुमा से पूछा गया कि क्या वह यौन हमला की एक पीड़ित हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया- मैं उस स्थिति में बहुत असहज हो गई। मुझे नहीं पता था कि ऐसी घटना को कैसे डील करते हैं। मैंने घटना को दबा दिया। मेरी निजी राय यह है कि उस पल नहीं लगा कि मैं यौन हमले की एक पीड़िता बन गई हूं।
हुमा ने बताया कि घटना के बाद उस सांसद ने काफी वक्त तक माफी मांगी और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि मैं ठीक हूं। बाद में हमारे बीच का रिश्ता वापस ठीक हो गया था। हालांकि, हुमा ने अपनी किताब में लिखा है कि डिनर के बाद वह राजनेता के साथ बाहर निकली थीं और अपने घर के सामने आने पर सांसद ने कॉफी के लिए अंदर चलने की पेशकश की थी। घटना के बाद उन्होंने सांसद को धक्का दिया था और वहां से भाग निकली थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!