एमसीएल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1 दिन में 6 लाख टन कोयला भेजा

नई दिल्ली । रिकॉर्ड 6.04 लाख टन कोयला उपभोक्ताओं को भेजकर नया इतिहास लिखने के अवसर पर केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने आज महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशकों (सीएमडी) और कार्यात्मक निदेशकों को सम्मानित किया। प्रल्हाद जोशी ने एमसीएल के नेतृत्व व कोयला खनिकों, संविदा कर्मियों, रेलवे, ट्रेड यूनियन नेताओं और स्थानीय प्रशासन सहित सभी हितधारकों के एकजुट प्रयासों की सराहना की। कंपनी ओडिशा में प्रतिदिन औसतन 5.25 लाख टन कोयले की आपूर्ति करती है। मंत्रियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए श्री सिन्हा की सराहना की कि दोनों सहायक कंपनियों ने 10 लाख टन कोयला उपभोक्ताओं को भेजने का आंकड़ा पार किया है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सीएमडी श्री सिन्हा एमसीएल की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह प्रदर्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एमसीएल और एनसीएल की होल्डिंग कंपनी यानी कोल इंडिया लिमिटेड के कुल कोयला उठाव का 50 फीसदी हिस्सा है। ऐसे समय में जब देश में ऊर्जा की मांग बढ़ रही थी और जिसके परिणामस्वरूप कोयले की मांग में बढ़ोतरी हो रही थी, उस समय की जरूरत को देखते हुए प्रमुख कंपनी एमसीएल और मध्य प्रदेश स्थित सहायक कंपनी एनसीएल ने अपने प्रदर्शन के स्तर को बेहतर किया। मंत्रालय ने इस प्रदर्शन को मान्यता दी है और एमसीएल व एनसीएल के कार्यात्मक निदेशकों को प्रशंसा पत्र दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!