आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद मुस्कुराए शाहरुख

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका आखिरकार मंजूर हो गई है। ऐसे में खान परिवार के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। एक ओर जहां शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर दिवाली जैसा माहौल है तो वहीं दूसरी ओर आर्यन की जमानत याचिका मंजूर होने के बाद अभिनेता की पहली तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में मुस्कुराते हुए शाहरुख खान, वकील सतीश मानशिंदे की लीगल टीम के साथ नजर आ रहे हैं, जो आर्यन खान के ड्रग्स केस संभाल रही है। सतीश की टीम ने कहा, ‘आर्यन खान को आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जब से आर्यन को गिरफ्तार किया गया तब से अभी तक कोई कब्जा नहीं, कोई सबूत नहीं, कोई उपभोग नहीं, कोई साजिश नहीं…. सत्यमेव जयते।’

फैन्स के लिए दिवाली
बता दें कि आर्यन खान की जमानत मंजूर होने पर शाहरुख खान के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में फैन्स, शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर जमा हैं और सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैन्स एक ओर जहां आतिशबाजी कर रहे तो वहीं दूसरी ओर आर्यन के लिए चीयरिंग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ ट्विटर पर भी न सिर्फ आर्यन खान बल्कि मन्नत ट्रेंड हो रहा है।

रिहाई में लगेगा वक्त!
गौरतलब है कि कोर्ट ने आर्यन के अलावा मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत दे दी है। हालांकि, अदालत से फिलहाल आदेश की कॉपी न मिलने के कारण तीनों को शुक्रवार या शनिवार तक जेल में ही रहना होगा। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे सुनवाई शुरू हुई थी। शाम करीब 4.45 बजे कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!