मोदी युग के अंत का इंतजार करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलती: प्रशांत किशोर

पणजी । चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कहना है ‎कि भारतीय राजनीति में अगले कई दशकों तक बीजेपी का दबदबा रहने वाला है और मोदी युग के अंत का इंतजार करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलती है। प्रशांति किशोर हाल ही में गोवा दौरे पर थे, जहां उन्होंने साफ कहा कि उनका मानना है कि अगले कई दशकों तक बीजेपी से लड़ना होगा। प्रशांत किशोर फिलहाल बंगाल सीएम ममता बनर्जी के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहे हैं। इसी साल हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को ‎जिताने के बाद किशोर ने ऐलान किया था कि वह ममता बनर्जी के साथ काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, खबरें यह भी आईं कि प्रशांत किशोर कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं लेकिन कई दौर की वार्ता के बाद भी बात न बनने पर अब प्रशांत किशोर एक बार फिर से टीएमसी के साथ काम कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले गोवा भी वह टीएमसी की जमीन तलाशने ही पहुंचे हैं। प्रशांत ने गोवा के म्यूजियम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा ‎कि बीजेपी चाहे जीते या हारे, लेकिन वह भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी। ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस के 40 साल थे।
उन्होंने कहा ‎कि राहुल गांधी के साथ यही समस्या है। संभवतः, वह सोचते हैं कि यह कुछ समय की बात है, जब तक लोग मोदी को सत्ता से बेदखल न कर दें। यह नहीं होने वाला। जब तक आप मोदी की ताकत समझ नहीं लेते और उनकी मजबूती को मान नहीं लेते, तब तक आप उनका सामना नहीं कर पाएंगे। आप कांग्रेस के किसी भी नेता के पास चले जाइए, वे आपसे कहेंगे कि यह कुछ समय की बात है, लोग तंग आ रहे हैं, सत्ता विरोधी लहर आएगी और लोग मोदी को हटा देंगे। मुझे इसपर शक है, यह नहीं होने जा रहा है। प्रशांत किशोर ने यह उदाहरण भी दिया कि कैसे मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में इतनी बढ़ोतरी कर दी और उनके खिलाफ जनता में कोई बड़ा आक्रोश तक नहीं दिखा। उन्होंने कहा ‎कि अगर आप मतदाताओं के स्तर पर देखों तो यह एक तिहाई और दो तिहाई के बीच की लड़ाई है। सिर्फ एक तिहाई जनता ही बीजेपी के लिए वोट कर रही है। समस्या यह है कि दो तिहाई वाला हिस्सा 10, 12 या 15 राजनीतिक पार्टियों के बीच बंटा है और कांग्रेस के पतन की यही सबसे बड़ी वजह है। 65 प्रतिशत वोटर बंट गए हैं, इसलिए कांग्रेस नीचे आती जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!