दरियादिली के मामले में टॉप पर अजीम प्रेमजी, हर दिन दान किए ₹27 करोड़

मुंबई : सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 9,713 करोड़ रुपये यानी 27 करोड़ रुपये प्रतिदिन का दान दिया. इसके साथ उन्होंने परमार्थ कार्य करने वाले भारतीयों के बीच अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा. एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2021 के अनुसार, महामारी से प्रभावित वर्ष के दौरान प्रेमजी ने अपने दान में लगभग एक चौथाई की वृद्धि की. उनके बाद एचसीएल के शिव नाडर दूसरे स्थान पर थे, जिन्होंने परमार्थ कार्यों के लिए 1,263 करोड़ रुपये का दान दिया.एशिया के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 577 करोड़ रुपये के योगदान के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रहे और कुमार मंगलम बिड़ला ने 377 करोड़ रुपये के साथ चौथा स्थान हासिल किया.देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी आपदा राहत के लिए 130 करोड़ रुपये का दान करने के साथ दानदाताओं की सूची में आठवें स्थान पर हैं. इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की रैंकिंग में भी सुधार हुआ और 183 करोड़ रुपये के दान के साथ उन्होंने सूची में पांचवां स्थान हासिल किया.शीर्ष दस दानदाताओं में हिंदुजा परिवार, बजाज परिवार, अनिल अग्रवाल और बर्मन परिवार शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!