शिवराज के ठाठ! बसंती के घर खाई चने की भाजी, कहा- ये काम वल्लभ भवन में नहीं हो सकता

सतना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना पहुंचे. जहां उन्होंने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सगमनिया साइडिंग ग्राम के निवासी आदिवासी महिला बसंती कोल के घर डिनर किया.

आदिवासी के घर शिवराज सिंह ने किया भोजन

Thumbnail image

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को चुनावी दौरे को लेकर सतना पहुंचे. सीएम शिवराज सिंह चौहान का सतना में यह आठवां और अंतिम चुनावी दौरा है. जहां वो रैगांव विधानसभा क्षेत्र सगमनिया साइडिंग ग्राम में चुनावी सभा में शामिल हुए. उसके बाद मुख्यमंत्री भरथना देवी के दर्शन करने पहुंचे और पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने आदिवासी बस्ती में लोगों के साथ समय बिताया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी महिला बसंती कोल के निवास में रात्रि भोजन किया. सीएम ने बसंती कोल के घर में चने की भाजी, भिंडी की सब्जी, भरता और दूल्हे के बनी पोई रोटी का स्वाद चखा. सीएम ने भोजन के बाद आदिवासी महिला के साथ जमीन में बैठकर उसका हाल जाना.

वल्लभ भवन में बैठकर हम ये नहीं कर सकते

मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज ने बताया कि मुझे बसंती कोल के यहां भोजन करके बहुत अच्छा लगा. मैं यहां के आदिवासियों की समस्याएं जानने आया हूं. यहां की जमीनों का पट्टा आदिवासियों को देकर रहूंगा.यह एक तरीका है लोगों के बीच जाकर उनकी परिस्थितियों को जानने का .यह काम वल्लभ भवन से बैठकर हम नहीं कर सकते. इसलिए मैंने आज यहां आकर भोजन किया है.

‘मुझे बहुत अच्छा लगा’

आदिवासी महिला बसंती ने बताया कि हमने अपने घर में चने की भाजी भिंडी की सब्जी खीर, चूल्हे में बनी रोटी बना. मुझे बहुत अच्छा लगा कि हमारे यहां सभी लोग आए और मैं बहुत खुश हूं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!