बांडीपोरा के सुंबल इलाके में ग्रेनेड हमला

श्रीनगर | उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोरा के के सुंबल पुल इलाके में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने के बाद एक महिला समेत पांच नागरिकों में घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने सुंबल में गश्त लगा रहे सुरक्षाबलों काे निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका, हालांकि ग्रेनेड निशाने से चूक गया और सड़क किनारे फट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोग जिनमें एक महिला भी शामिल थी, चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस हमले में महिला समेत में पांच लाेग घायल हुए हैंं। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हमले केे तुरंत बाद सेना, एसओजी व सीआरपीएफ केे जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने सुंबल पुल इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल बाहरी इलाकों में तलाशी ली जा रही है। इसके बाद घरों में जाकर भी आतंकवादियों को खंगाला जाएगा।

इसके अलावा पुलिस सुंबल पुल इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने का प्रयास कर रही है। हमले के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया और इसी की आड़ में हमलावर वहां से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर ली जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!