अमित शाह ने पुलवामा शहीदाें को दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली रवाना होने से पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के चालीस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए जवानों का संमर्पण और सर्वोच्च बलिदान आतंकवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है। आतंकवाद के खिलाफ डटे सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि आज उनकी बदोलत ही हम सब अपने घरों में चैन की नींद सो पा रहे हैं। देश का हरेक नागरिक जवानों का ऋणि है।

पुलवामा के कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को आज पुलवामा शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की रक्षा हेतु आपका समर्पण व सर्वोच्च बलिदान आतंकवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है। वीर बलिदानियों को कोटि-कोटि वंदन।

देश की रक्षा हेतु आपका समर्पण व सर्वोच्च बलिदान आतंकवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है। वीर बलिदानियों को कोटि-कोटि वंदन

गृहमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्मारक के पास पौधारोपण भी किया। आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर केे तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। उनका यह दौरा सोमवार शाम को समाप्त होना था। दिल्ली रवाना होने से पहले जब वह पुलवामा सीआरपीएफ कैंप में जवानों के बीच पहुंचे तो उन्होंने वापस लौटने का मन बदलते हुए एक रात जवानों के बीच रहने का फैसला लिया। उन्होंने जवानों के साथ बातचीत की, उनकी परेशानियों को सुना और उनके साथ ही रात्रि भोज भी किया।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ थे। आज सुबह वह पुलवामा के ही लेथपोरा इलाके में स्थित शहीदी स्मारक पहुंचे। यह स्मारक उन चालीस सीआरपीएफ शहीदों की याद में बनाया गया है, जो पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। गृहमंत्री ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका यह बलिदान हमें आतंकवाद के समूल नाश के लिए हमेशा याद दिलाता रहेगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गृहमंत्री वापस श्रीनगर को रवाना हो गए। वहां से वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!