वेब सीरीज ‘आश्रम-3’ शूटिंग विवाद, महिला उत्पीड़न के स्थान का नाम आश्रम ही क्यों, अफगानिस्तान क्यों नहीं?

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में चल रही वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग की स्क्रिप्ट को लेकर मचे बवाल के बाद सरकार हरकत में आई है. सरकार फिल्मांकन को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगी और फिल्म की शूटिंग से पहले जिला प्रशासन को स्क्रिप्ट दिखानी होगी. फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-तीन की शूटिंग के बाद राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है. उन्होने कहा है कि आश्रम-3 की शूटिंग के विवाद के बाद हम एक स्थाई गाइडलाइन जारी करने वाले है. अगर आपत्तिजनक कोई सीन है, किसी धर्म की भावना को आहत करने वाले सीन अगर है, तो वह स्टोरी पहले प्रशासन को दें.

जिला प्रशासन को पहले दिखानी होगी स्क्रिप्ट
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, अब शूटिंग से पहले जिला प्रशासन को स्क्रिप्ट दिखानी होगी और उस पर अनुमति मिलने के बाद ही शूटिंग की जा सकेगी. इसके साथ ही भाजपा के मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट कर फिल्म की स्क्रिप्ट और नाम पर सवाल उठाते हुए कहा, महिला उत्पीड़न के स्थान का नाम आश्रम ही क्यों? अफगानिस्तान क्यों नहीं?
महिला उत्पीड़न के स्थान का नाम
“आश्रम” ही क्यों ??
“अफगानिस्तान” क्यों नहीं ?? @prakashjha27— लोकेन्द्र पाराशर Lokendra parashar (@LokendraParasar)
वेब सीरीज को लेकर भाजपा नेताओं की तीखी प्रक्रिया
आश्रम-3 वेब सीरीज को लेकर भाजपा के अन्य नेताओं ने भी तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर कहा, आश्रम पर वेब सीरीज बनाने वाले क्या कभी मदरसों पर वेब सीरीज बनाने की औकात रखते हैं? ज्ञात हो कि वेब सीरीज आश्रम-3 की स्क्रिप्ट और कुछ सीन को लेकर विवाद हो गया है. बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने पुरानी जेल में चल रही शूटिंग का न केवल विरोध किया था, बल्कि हंगामा और तोड़फोड़ भी की थी. उसके बाद से वेब सीरीज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!