पाकिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार से टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

भारत और पाकिस्तान के बीच आइसीसी टी20 विश्व कप की बहुचर्चित मुकाबला रविवार 24 अक्टूबर को खेला गया। भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 10 विकेट से पीटकर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम इंडिया के फैंस के लिए मैच के बाद बुरी खबर आई क्योंकि आलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। वह बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए जिसके बाद फील्डिंग के लिए नहीं उतर पाए और स्कैन के लिए भी भेजा गया।

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हार्दिक को चोट लगी थी। इसी वजह से उन्होने फील्डिंग नहीं की और बाद में उनको स्कैन के लिए भी भेजा गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या को रवींद्र जडेजा के बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा था। हार्दिक 8 गेंद पर 11 रन बनाकर हारिस राउफ की गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर को कैच दे बैठे।

बीसीसीआई ने हार्दिक की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि उनको बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। उनको कंधे पर चोट लगी थी और स्कैन के लिए भेज गया है।

मैच के दौरान ही बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक लगातार अपने कंधे को सहलाते नजर आए थे। इसके कुछ देर बाद ही वह आउट हो गए। आउट होने के बाद भी बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के साथ कंधा पकड़कर वो बातें करते नजर आए थे। जो वीडियो सामने आया था उसको देखकर पांड्या परेशानी में नजर आ रहे थे।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार 24 अक्टूबर के मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए जीत का लक्ष्य 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम ने 52 गेंद पर 68 जबकि रिजवान ने 55 गेंद पर 79 रन बनाए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!