रात को सिरहाने न रखें ये सामान

जीवन में हर कोई सुख, शांति व धन चाहता है पर कई बार हम वास्तु के अनुसार जीवन नहीं बिताते जिससे हमें कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपनी परेशानियों को कम कर सकते हैं।
रात को सिर के पास न रखें ये सामाना हमारे वेदों और धार्मिक ग्रंथों में हर चीज के नियम बताए गए हैं। जिनकों यदि मानते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। खाने का नियम, घर बनाने का नियम और शयन यानि सोने का भी नियम बनाया गया है। आजकल विदेशी वैज्ञानिक भी भारत के इन ग्रंथों में गहन शोध पर लगे हुए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को रात को सोते समय अपने सिर के पास यानि कि सिरहाने के सामने कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इन चीजों से सीधा आपको धन हानि के अलावा सेहत और परिवार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
आइये जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें रात को सिरहाने के सामने या उपर नहीं रखना चाहिए।

बिस्तर ठीक से नींद न आना, सोने के बाद बुरे सपने आना, अचानक रात को उठकर बैठ जाना आदि जैसी समस्याओं के पीछे आपकी तमाम परेशानियों के साथ कुछ वास्तु दोष भी हो सकते हैं। जिन्हें दूर नहीं करने पर आपकी परेशानी बजाय कम होने की बढ़ती चली जाती है। कुछ वास्तु दोष जड़वत्त होते हैं, अर्थात् भवन के निर्माण के साथ ही हमसे जुड़ जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे वास्तु दोष होते हैं, जो हमारी करनी के कारण अर्थात् हमारे द्वारा जाने-अनजाने हो जाते हैं। आइए आज कुछ ऐसे अस्थायी वास्तु दोष के बारे में जानते हैं जो आपके सोने के स्थान के इर्द-गिर्द होते हैं। जिनके होने के कारण आपकी रातों की नींद गायब हो जाती है और आपके घर सौभाग्य की बजाय दुर्भाग्य का बसेरा हो जाता है।

बेडरूम से जुड़े वास्तुदोष को दूर करने के लिए आपको रात में सोते समय कुछ वस्तुएं हैं, जिन्हें भूलकर भी साथ नहीं रखना है। हमारे दैनिक प्रयोग में आने वाली कुछ वस्तुएं हैं? जिन्हें साथ लेकर सोना हानिकारक होता है। आइए जानते हैं कि हमें कौन सी चीजों को अपने बिस्तर पर साथ रखकर नहीं सोना चाहिए —

  1. रात को सोते समय कभी भी भूलकर अपना पर्स या दवाईयां तकिये या फिर बिस्तर के नीचे न रखकर कर सोएं।
  2. रात को सोते समय कभी भी पानी का पात्र अपने सिर की तरफ रखकर न सोयें। इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग उत्पन्न होता है।
  3. सोने से पहले जूते-चप्पल कभी भी बिस्तर के नीचे या सिरहाने की तरफ न उतारें। इससे निगेटिव एनर्जी आती है।
  4. यदि आप अपनी गाड़ी, ऑफिस या मकान की चाबियां साथ लेकर सोते हैं, तो इससे चोरी होने का खतरा बढ़ता है।
  5. राहु की वस्तुएं अर्थात् मोबाइल, लैपटॉप आदि अपने बिस्तर पर रखकर न सोयें।
  6. किसी प्रकार का कोई तेल अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे जीवन में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
  7. सोते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बिस्तर के ठीक सामने कोई आईना न लगा हो। इस दोष के कारण रोग उत्पन्न होता है और पति-पत्नी के बीच में कलह बनी रहती है।
  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!