1200 बच्चों की ‘मां’, 20 साल की उम्र में श्मशान में गुजारी रातें, नहीं था घर

महानायक अमिताभ बच्चन का बेहद पॉपुलर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का 11वां सीजन शुरू हो गया है। इस शो का हिस्सा बनने वाले प्रतिभागियों के बारे में जानने की उत्सुकता हर किसी को रहती है। वहीं, कौन बनेगा करोड़पति-11 में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में समाज सेविका सिंधुताई सपकाल ने हिस्सा लिया। बिग बी ने उनके पैर छुए और फिर सिंधुताई को हॉटसीट पर बैठाया। समाज सेविका सिंधुताई सपकाल का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। केबीसी के स्पेशल एपिसोड में उन्होंने अपने संघर्षों की कहानी बताई। उन्होंने बताया, श्मैं 20 साल की थी और मेरी बच्ची ममता 10 की दिन की थी। उस वक्त मेरे ससुरालवालों ने मुझे घर से निकाल दिया था। यहां तक कि मेरी मां ने भी मुझे घर से निकाल दिया था। मुझे समझ नहीं आया मैं क्या करूं और इतनी छोटी बच्ची को लेकर कहां जाऊं। सिंधुताई ने बताया, श्मेरे पास खाने-रहने के लिए कुछ नहीं था, तब मैं ट्रेन में घूमा करती थी और इसके बाद पेट पालने के लिए ट्रेन में गाना शुरू कर दिया। मेरे पास घर भी नहीं था, मैं भिखारियों के साथ खाना खाती थी। दिन तो निकल जाता था लेकिन सवाल रात का था। मैं केवल 20 साल की थी और तब मुझे मर्दों से बहुत डर लगता था। कुछ समझ नहीं तो मैं जाकर श्मशान में सोती थी क्योंकि रात को वहां पर कोई नहीं जाता। वहां तो मरने के बाद ही कोई जाता है। अगर कोई रात को मुझे वहां देख लेता था तो भूत-भूत कहकर डरकर भाग जाता था।श्

सिंधुताई ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मिल बांटकर खाया और अनाथों की मां हो गई, जिसका कोई नहीं उसकी मैं मां। सिंधुताई ने अनाथ बच्चों की देखरेख का काम शुरू कर दिया, पहले उन्हें लगा कि उनकी अपनी बच्ची उनके साथ रहेगी तो दूसरे बच्चों के ये ना लगे कि उनके साथ भेदभाव हो रहा है, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी ममता को खुद से दूर कर दिया।
सिंधुताई को अनाथों की मां कहते हैं। सिंधुताई जब किसी बच्चे को सड़क के किनारे रोता देखती हैं तो अपना बना लेती हैं। उनके परिवार में 207 जमाई, 36 बहू और 450 से भी ज्यादा पोते-पोतियां हैं और 1200 बच्चे हैं। उनको राष्ट्रपति सम्मान के अलावा 750 अवॉर्ड मिल चुके हैं। वे आज भी अपना काम उसी तरीके से करती हैं जैसा शुरुआती दिनों में करती थीं। उन्होंने अपनी बेटी ममता के साथ केबीसी में हॉटसीट शेयर किया। उस दौरान, अमिताभ बच्चन उनकी कहानी सुनकर भावुक हो गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!