बिहार : दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए बड़ी खबर, आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां कहा कि पर्व-त्योहार के मौके पर बड़ी संख्या में बिहार के लोग वापस आते हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार वापसी के पहले प्रत्येक व्यक्ति अपना आरटीपीसीआर जांच और टीकाकरण अवश्य करा लें. अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं कराया है तो यहां कराया जाएगा. पटना में सोमवार को ‘जनता दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दौर में भी देश के अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की मदद की गई है.

पर्व त्योहार में बिहार वापस आने वाले लोगों के लिए कोरोना के प्रति सतर्कता को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार में बाहर से काफी संख्या में लोग बिहार आते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए हमलोग प्रत्येक राज्य में यह प्रचारित कराने जा रहे हैं कि बिहार वापसी से पहले प्रत्येक व्यक्ति अपना आरटीपीसीआर जांच और टीकाकरण अवश्य करा लें.

उन्होंने कहा, हमलोगों ने यह भी तय कर दिया है कि बाहर से आने वाला अगर कोई व्यक्ति जांच या टीकाकरण नहीं कराया है तो उनका जांच और टीकाकरण कराया जाए. इसके लिए सभी जगहों पर प्रचारित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि आपके यहां कोई व्यक्ति बाहर से आ रहे हैं तो उनकी जांच और टीकाकरण हो. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में एक-एक बात पर चर्चा हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि किसी को अपने घर आने से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन उन्हें सचेत, सतर्क और जागरूक तो किया जा सकता है, जिससे लोग सावधानी बरतें.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि बिहार आने से पहले आरटीपीसीआर जांच और टीकाकरण अवश्य कराएं. उन्होंने कहा कि अभी बिहार में कोरोना के मामले न के बराबर हैं

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!