कैटरीना से शादी की बात पर बोले विक्की कौशल- ‘मैं जल्द ही सगाई करूंगा’

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. काफी समय से ऐसी खबरें हैं कि वह कटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ही कलाकारों ने अभी तक इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है. बीते दिनों अफवाह उड़ी कि विक्की ने कटरीना से सगाई कर ली है, बाद में कटरीना की टीम ने इन खबरों का खंडन किया. अब जब विक्की अपनी फिल्म ‘सरदार उधम’ का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की प्लानिंग के बारे में भी बात की.

फोटो- कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम से
फोटो- कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम से

गौरतलब है कि कुछ हफ्तों पहले खबर आई थी कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की रोका सेरेमनी हो गई है. इस दौरान दोनों की कुछ पुरानी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. यह अफवाहें तो गलत साबित हुई थी. अब एक इंटरव्यू के दौरान विक्की से उनके प्लान के बारे में पूछा गया. इसपर विक्की ने कहा, ‘यह खबर आपके ही दोस्तों ने फैलाई थी. मैं जल्द ही सगाई करूंगा. जब समय सही होगा. उसका भी समय आएगा.’

फोटो- विक्की कौशल के इंस्टाग्राम से
फोटो- विक्की कौशल के इंस्टाग्राम से

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच अफेयर की खबरों को तब पहली बार और हवा मिली जब अंबानी की होली पार्टी में दोनों को एंजॉय करते हुए देखा गया. उसके बाद कभी विक्की, कटरीना के घर जाते हुए देखे गए तो कभी किसी इवेंट से दोनों को निकलते हुए देखा गया. शुक्रवार को ‘सरदार उधम’ की स्क्रीनिंग के वक्त भी कटरीना पहुंची थीं.मिलने जाते देखा गया है. शुक्रवार को कटरीना, फिल्म सरदार उधम की स्क्रीनिंग में भी शामिल हुई थीं.

फोटो- कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम से
फोटो- कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम से

फिल्म को देखने के बाद कटरीना ने डायरेक्टर शूजित सरकार और कथित बॉयफ्रेंड विक्की कौशल की जमकर तारीफ भी की थी. विक्की और कटरीना की रोका सेरेमनी की अफवाह के बारे में विक्की के छोटे भाई सनी कौशल भी बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि अफवाह के उड़ने क समय विक्की जिम गए थे. उनके वापस आने के बाद परिवार ने उनकी चुटकी ली थी.

फोटो- विक्की कौशल के इंस्टाग्राम से
फोटो- विक्की कौशल के इंस्टाग्राम से

बता दें कि कैटरीना और विक्की के अफेयर की खबरें साल 2019 से सुर्खियों में हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है. दोनों को अक्सर साथ में पार्टियों और घूमने जाते हुए स्पॉट किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस साल साथ में नया साल महाराष्ट्र के अलीबाग में मनाया था.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!