मूसलाधार बारिश से केरल में कोहराम, दिल्ली और यूपी में भी बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्‍ली । भारत के दक्षिणी क्षेत्र केरल में बीते दिनों मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचा रखा है और अब हालात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति देखी जा रही है। बारिश का सबसे ज्यादा असर इडुक्की में देखने को मिल रहा है। इस बीच आईएमडी ने केरल के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राज्‍य के पढानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिले के लिए मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण जहां केरल में हालात बिगड़ गए हैं वहीं दिल्‍ली और यूपी में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ ही दिनों में दिल्‍ली में ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में अगले दो दिन बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद मौसम में एकाएक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को होने वाली बारिश को देखते हुए अभी से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बने होने का असर अब कई राज्‍यों के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने 17 सितंबर की सामान्य तारीख की तुलना में 6 अक्टूबर को वापसी शुरू की थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित देश के आधे हिस्से से लगभग वापस आ गया है। मानसून की वापसी का ही असर है कि कई राज्‍यों में बारिश हो रही है और कई में बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के अधिकांश भाग, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। पिछले पूरे सप्ताह उत्तराखंड में मौसम इस तरह खुला रहा कि सबको बादलों के विदा हो जाने का भरोसा हो गया था, लेकिन अब ताज़ा भविष्यवाणी से राज्य की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 17 और 18 यानी रविवार व सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चार धाम यात्रियों को खासी समस्याएं पेश आ सकती हैं क्योंकि यहां हल्की बर्फबारी की भी चेतावनी है। स्काइमेट ने तो यहां तक भविष्यवाणी की है कि बारिश इतनी ज़बरदस्त हो सकती है कि भूस्खलन और मिट्टी के कटाव तक की घटनाओं से लोगों को खतरा हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!