केरल में आफत की बारिश, कोट्टायम में भूस्खलन में 12 लोग लापता

नई दिल्ली: केरल में पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश (Heavy Rainfall) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है. बारिश का सबसे ज्यादा असर इडुक्की (Idukki) में देखने को मिल रहा है. तेज बारिश की वजह से इडुक्की बांध (Idukki Dam) का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है. बारिश के कारण इडुक्की में एक महिला की मौत की खबर सामने आई है. इस बीच आईएमडी (IMD) ने केरल के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Warning) जारी करते हुए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी कर दिया है.मौसम विभाग ने दक्षिण राज्य केरल के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और राज्य के दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इडुक्की जिले के मोलामट्टम में एक महिला मृत पाई गई. अधिकारियों की मानें तो महिला कार में बैठी थी और तेज बारिश के कारण वह कार के साथ करीब डेढ़ किमी तक पानी में बह गई.

बारिश की वजह से लैंड स्लाइड
तेज बारिश के चलते इडुक्की में कई जगहों पर लैंड स्लाइड की भी खबरे सामने आई हैं. इसके अलावा कोट्टायम जिले के कूटिकल में 12 लोगों को लापता होने की भी खबर है. भूस्खलन की वजह से कई इलाके शहर से अलग थलग हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि लैंड स्लाइड होने की वजह से पुलिस और दमकल कर्मी भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में नहीं पहुंच पा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने घोषित किया हाई अलर्ट
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट घोषित किया है. वहीं पढानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिले के लिए मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के दक्षिण और मध्य जिले पहले ही बारिश की चपेट में हैं लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार तक राज्य के उत्तरी जिलों में भी तेज बारिश शुरू हो सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!