अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के मोदी सरकार के इस फैसले से कुछ लोग छोड़कर पूरा देश सहमत है। देश के साथ-साथ विदेशों में रूस, फ्रांस अमेरिका समेत कई देशों का भी इस फैसले पर समर्थन मिला। इन सब के बावजूद पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान अपना बौखलाहट हर बार युद्ध करने की धमकी देकर जाता रहा है। इस बीच अमेरिका की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश न करे। ट्रंप ने पाकिस्तान से कहा है कि वह भारत से इस वक्त किसी तरह का पंगा न ले। भारत पर हमला करने वाले सभी आतंकी समूहों पर रोक लगाए और उन्हें पूरी तरह से बंद करने में भारत की मदद करे।बता दें कि ट्रंप सरकार की ओर से कहा गया है कि जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर पर अपनी सरकार के प्लान की भी चर्चा कर सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुके है। इसी बीच फ्रांस के तरफ से भी एक बयान सामने आया है। फ्रांस ने कहा है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला है और दोनों ही पक्षों को राजनीतिक वार्ता से मतभेदों को सुलझाना चाहिए और तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!