यूएसआईबीसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास जताया, सुधार पथ को सराहा

वॉशिंगटन । अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के सदस्यों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास जताया है। भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ यहां हुई बैठक में परिषद ने भारत के सुधार पथ की प्रशंसा की और विकसित होती भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास व्यक्त किया। यूएसआईबीसी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर एक संवाद सत्र आयोजित किया था, जिसमें वित्त मंत्री अतिथि थीं। यूएसआईबीसी ने इस सत्र के बाद कहा, ‘हमने उनके सुधार पथ की प्रशंसा की और अमेरिका तथा भारत के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की।’ वित्त मंत्रालय ने बताया कि व्यापार जगत के नेताओं ने भविष्य में विकास के वास्ते मार्ग प्रशस्त करने के लिए मंत्री का शुक्रिया अदा दिया और कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए भारत सरकार को बधाई दी। सत्र में शामिल हुए व्यापार जगत के लोगों ने भारत में अपने निवेश को बढ़ाने में गहरी रुचि व्यक्त की। ‘एमवे’ के सीईओ मिलिंद पंत, ‘जनरल एटॉमिक्स’ के मुख्य कार्यकारी विवेक लाल, ‘टेलुरियन’ के अध्यक्ष एवं सीईओ ऑक्टेवियो सिमोस, ‘सिनक्लेयर ब्रॉडकास्टिंग ग्रुप’ के अध्यक्ष एवं सीईओ क्रिस रिप्ले, और ‘सेफसी समूह’ के अध्यक्ष एसवी अंचन सत्र में शामिल हुए। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने भी बैठक को संबोधित किया। सत्र को यूएसआईबीसी अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!