सीएम शिवराज ने प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों को दी सौगात, 5.99 करोड़ रुपए खाते में ट्रांसफर

भोपाल। गुरूवार को दुर्गा नवमीं के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों को 5.99 करोड़ रुपये की सौगात दीं. ये पैसे 21 हजार 650 बेटियों को छात्रवृत्ति देते हुए उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए.राजधानी के मिंटो हॉल में हुए लाड़ली लक्ष्मी कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 40 लाख बालिकाओं को वर्चुअली जोड़ा गया था. खास बात यह रही कि सीएम ने इस कार्यक्रम में शामिल होते हुए अपना स्वागत कराने से भी इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि भांजियों के कार्यक्रम में मामा का स्वागत नहीं होता. कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु मां आनंद मूर्ति भी मौजूद रहीं.

60 लाख 62 हजार बच्चियों को दी छात्रवृत्ति

कार्यक्रम में लगभग 40 लाख लाड़ली लक्ष्मी और बेटियों को वर्चुअली जोड़ा गया था. इसके अलावा मध्य प्रदेश की प्रत्येक आंगनबाड़ी और पंचायत भवनों में भी वर्चुअली इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति की यह राशि 21650 लाड़लियों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है. सीएम ने प्रदेश में चलाई जा रही भाजपा सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर कहा कि पहले इस योजना का खूब विरोध किया गया , लेकिन मैनें आज 47200 करोड़ रुपये बेटियों के लिए सुरक्षित रख दिया. मैं योजना बनाकर उससे छुट्टी पा लेने वाला नहीं हूं.

योजनाओं की होगी ट्रेकिंग

सीएम ने कहा कि हम इन योजनाओं की ट्रेकिंग भी करेंगे. बेटियों के भविष्य की चिंता करेंगे और उनकी शिक्षा का बेहतर प्रबंध करेंगे. इसके अलावा कॉलेज में एडमिशन लेने पर छात्राओं को अतिरिक्त 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा मप्र में लाड़ली लक्ष्मी दिवस और उत्सव मनाया जाएगा. लाड़ली लक्ष्मी के जन्म के समय ही प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा. पंचायतों को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायत घोषित करेंगे.

बेटियों के लिए खोला सौगातों का पिटारा

सीएम ने अपनी घोषणाओं में कहा कि बेटियों का अपने प्रयासों से किसी व्यावसायिक संस्थान में एडमिशन होता है तो उनकी 8 लाख रुपए तक की फीस सरकार भरेगी. इसके अलावा सरकारी नौकरी के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार दिलाने और उद्योग सेक्टर में भी जाने के प्रयास किए जाएंगे. सीएम ने कहा इतना ही नहीं भांजियों की शादी की चिंता भी आपका मामा करेगा और शादी में भी आएगा. उन्होंने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए ही यह कार्यक्रम नवमी के दिन रखा गया है. सीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि ऐसी योजना पूरे विश्व में हो. कार्यक्रम को आध्यात्मिक गुरू आनंदमूर्ति गुरू मां ने भी संबोधित किया.

प्रदेश में 1 अप्रैल 2007 से लागू है लाड़ली लक्ष्मी योजना

मध्य प्रदेश सरकार बेटियों के बेहतर भविष्य, बेटी के जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच पैदा करना, लिंगानुपात में सुधार और बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 1 अप्रैल 2007 को लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की गई. जिसमें पूरे प्रदेश में लगभग 39.81 लाख बालिकाएं लाड़ली लक्ष्मी योजना में रजिस्टर्ड हैं और सरकार की इस योजना का लाभ ले रही हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!