भारत के खिलाफ बड़ी साजिश की तैयारी, पीओके में अफगानिस्तानी नंबर वाले करीब 3000 सिम कार्ड सक्रिय

इस्लामाबाद । अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद तालिबान जम्मू-कश्मीर में लड़ने के लिए तैयार हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में खुफिया एजेंसी आईएसआई के अफसर, साइबर प्रोपगंडा यूनिट, तालिबान, जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के आतंकी अफगानिस्तान के सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, अभी पीओके में अफगानिस्तानी नंबर वाले करीब 3000 सिम कार्ड सक्रिय दिख रहे हैं।
जहां एक ओर आईएसआई की साइबर प्रोपगेंडा यूनिट के लोग बड़े पैमाने पर अफवाह के द्वारा कश्मीर घाटी में हिंसा फैलाने और नए आतंकियों की बहाली की कोशिश में लगे हैं। वहीं, बर्फ गिरने से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले के लिए इन आतंकियों का इस्तेमाल करने की तैयारी है।खुफिया सूत्रों के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली है कि अफगानिस्तान में लड़कर लौटे सीनियर लश्कर कमांडर अबू मुनाज़िल को जम्मू-कश्मीर के बारी ब्रह्मणा और साम्बा सेक्टर के बीच मौजूद कुछ संवेदनशील ठिकानों को आईईडी धमाके से उड़ाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।पीआके में मौजूद आईएसआई की साइबर प्रोपगैंडा यूनिट खास तौर से अफगानिस्तान में तालिबान के सपोर्ट के लिए तैयार की गई थी। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने में इसकी अहम भूमिका मानी जाती है।यूनिट में 200 लोग हैं, जो सोशल मीडिया के जरिये प्रोपगेंडा वॉर में जुटे हुए हैं।यूनिट ने वॉट्सएप और टेलीग्राम पर 300 से ज्यादा वॉट्सएप ग्रुप बना रखा है, जिसके जरिये ये कश्मीर घाटी में हिंसा और लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश में जुटे है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!