बेंगलुरु के ठेकेदारों पर आयकर छापे में मिली 750 करोड़ की अघोषित आय

नई दिल्ली ।

आयकर विभाग ने बेंगलुरु स्थित तीन बड़े ठेकेदारों के यहां छापेमारी के बाद करीब 750 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी है। तीनों ठेकेदार सिंचाई और हाईवे परियोजनाओं से जुड़े हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को बताया कि सात अक्टूबर को चार राज्यों में फैले 47 परिसरों पर छापेमारी की गई।

कर विभाग के नीति निर्धारण निकाय सीबीडीटी ने कहा, ‘ये तीन समूह जाली खरीद, मजदूरों पर ज्यादा खर्च, जाली उप-ठेके खर्च आदि से अपनी आय छिपा रहे थे। जांच में पाया गया कि समूहों में से एक ने करीब 40 व्यक्तियों के नाम पर जाली उप-ठेका खर्च दिखाया है। इन व्यक्तियों का निर्माण कारोबार से कोई लेना-देना नहीं था।’

निकाय ने कहा कि तीनों समूहों पर छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई में करीब 750 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला। इसके अलावा संबंधित समूह के उद्यमों ने कुल 485 करोड़ रुपये की अपनी अघोषित आय स्वीकार की है। एक समूह ने स्वीकार किया है कि उसने मजदूरों पर 382 करोड़ रुपये खर्च बढ़ाकर दिखाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!