घरेलू उड़ानों पर 18 अक्टूबर से पूरी तरह से हटेंगी पाबंदियां, सरकार ने दिए आदेश

नई दिल्ली ।

देश में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए नागरिक विमानन मंत्रालय ने 18 अक्टूबर से घरेलू व्यावसायिक उड़ानों में यात्रियों की क्षमता को लेकर लागू पाबंदियां हटाने का आदेश दिया है। इससे उड़ानों का संचालन पूरी क्षमता से किया जा सकेगा। इसका अर्थ है कि वे अब सभी उपलब्ध सीटों में से 100 प्रतिशत बुक कर सकती हैं। हालांकि, इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। नया आदेश सोमवार 18 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है।

गाइडलाइन का हो सख्ती से पालन

हालांकि, एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालकों को मंत्रालय ने कहा है कि सुनिश्चित करें कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और कोविड उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू किया जाए। मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा की मांग की समीक्षा के बाद क्षमता प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मई 2020 से घरेलू एयरलाइन की क्षमता को सीमित कर दिया था। वर्तमान में घरेलू उड़ानों की क्षमता की सीमा 85 फीसद है। भारतीय एयरलाइंस 9 अक्टूबर को 2,340 घरेलू उड़ानें संचालित कीं या उनकी संयुक्त रूप से कोविड पूर्व ​​क्षमता का 71.5 फीसद रहा। सितंबर में सरकार ने क्षमता प्रतिबंध को 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दिया था। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जुलाई महीने में घरेलू उड़ानों की क्षमता को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी किया था। कोरोना के प्रसार के कारण केंद्र सरकार ने दो महीने के ब्रेक के बाद मई महीने में घरेलू उड़ान संचालन फिर से शुरू किया था।

ज्ञात हो कि कोविड महामारी के प्रसार की वजह से 23 मार्च 2020 से शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है। इसके अलावा कुछ देशों के साथ ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत जुलाई, 2020 से उड़ानों का परिचालन हो रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!