हैदराबाद की फार्मा कंपनी पर IT छापा, अलमारियों में रखे थे 143 करोड़ के बंडल

आयकर विभाग ने हैदराबाद स्थित प्रमुख फार्मास्युटिकल समूह हेटेरो ने यहां बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के विभिन्न ठिकानों पर लगभग 143 करोड़ रुपये नकद समेत कुल 550 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता चला है। कंपनी के एक ऑफिस की अलमारियों में करोड़ों रुपए के बंडल रखे थे। आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह छापामारी 6 अक्टूबर से शुरू हुई थी। छह राज्यों में लगभग 50 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। यह फार्मास्युटिकल समूह इंटरमीडिएट, एक्टिव फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) और फॉर्मूलेशन के व्यवसाय में लगा हुआ है। अधिकांश उत्पादों का निर्यात विदेशों यानी यू.एस.ए, यूरोप, दुबई और अन्य अफ्रीकी देशों में किया जाता है।

तलाशी के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने पाया कि कंपनी ने फर्जी बही-खातों में रिकॉर्ड रखा था, जबकि असली हिसाब-किताब डिजिटल मीडिया और पेन ड्राइव में होता था। ऐसी सभी सामग्री जब्त कर ली गई है। इनकम टैक्स विभाग ने फर्जी लेन-देन का पता लगाया है। कई ऐसी कंपनियों से खरीदी बताई गई, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। कच्चे माल की खरीदी में भी भारी विसंगतियां पाई गईं।

16 लॉकर की जांच जारी, जमीन खरीदी में भी फ्रॉड

व्यक्तिगत खर्च को कंपनी के हिसाब में शामिल कर लिया गया। संबंधित पक्षों द्वारा सरकारी पंजीकरण मूल्य से कम कीमत पर भूमि खरीदी गई। I-T विभाग के अनुसार, कई बैंक लॉकर पाए गए हैं, जिनमें 16 की जांच की जा रही है। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी जांच चल रही है और नए खुलासे भी हो सकते हैं।

कोरोना काल में यह कंपनी उस समय चर्चा में आई थी जब इसने कई बड़े करार किए और COVID-19 के इलाज के लिए रेमेडिसविर और फेविपिरवीर जैसी विभिन्न दवाओं से जुड़े बड़े ऐलान किए। कंपनी के ऑफिस भारत के अलावा चीन, रूस, मिस्र, मैक्सिको और ईरान में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!