लखीमपुर हिंसा के विरोध में आज महाराष्ट्र बंद

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों और अन्य लोगों की मौत के विरोध में 11 अक्टूबर, सोमवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी ने यह बंद बुलाया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ ही अन्य छोटे दलों ने बंद का समर्थन किया है। मुंबई समेत प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। कहीं-कहीं व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन किया है और शाम चार बजे तक दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि दादर फूल मार्केट में सोमवार सुबह बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। यहां आम दिनों की तरह भीड़ देखी गई।

उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि बंद रात 12 बजे से शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पहले कृषि कानूनों के माध्यम से कृषि उपज की लूट की अनुमति दी और अब उसके मंत्री के परिजन किसानों की हत्या कर रहे हैं। हमें किसानों के साथ एकजुटता दिखानी होगी। पूरे मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महाविकास अघाड़ी ने अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस राजभवनों के बाहर करेगी प्रदर्शन

वहीं, कांग्रेस ने सभी प्रदेशों के राजभवनों के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। सभी प्रदेशों के बड़े नेता मौन प्रदर्शन कर लखीमपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति समर्थन जताएंगे। पूरे मामले में कांग्रेस शुरू से सियासी फायदा लेने की कोशिश कर रही है। प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी ने लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!