पूर्वी लद्दाख में जारी है तनाव: भारत-चीन सैन्य कमांडरों के बीच 13वें दौर की वार्ता आज

नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए 13वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता रविवार को होगी। इस दौरान पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों की वापसी प्रक्रिया में कुछ आगे बढ़ने पर ध्यान दिया जाएगा। यह वार्ता आज सुबह 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीनी पक्ष पर मोल्डो सीमा बिंदु पर होगी। इस वार्ता से उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय पक्ष टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों की जल्द-से-जल्द वापसी की मांग करेगा। दोनों देशों के बीच 12वें दौर की वार्ता 31 जुलाई को हुई थी।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे कई क्षेत्रों में भारत और चीन की सेनाओं के बीच लगभग 17 महीने से गतिरोध बना हुआ है। वैसे कई दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्ष टकराव वाले कई स्थानों से इस साल पीछे हटे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने साप्ताहिक ब्रीफिग में कहा, ‘यह हमारी उम्मीद है कि चीन जल्द से जल्द समस्या सुलझाने पर काम करेगा।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन से पूर्वी लद्दाख में द्विपक्षीय संबंधों और प्रोटोकाल का भी ध्यान रखेगा। हालांक शनिवार को पूर्वी लद्दाख में समग्र स्थिति पर टिप्पणी के लिए कहे जाने पर जनरल नरवणे ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की हालिया टिप्पणी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उत्तरी सीमा पर जो कुछ भी हुआ है, वह चीन की ओर से व्यापक पैमाने पर सैन्य जमावड़े और विभिन्न प्रोटोकाल का पालन न करने के कारण है।

सेना प्रमुख ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के बाद भारतीय सेना ने महसूस किया कि उसे आइएसआर (खुफिया, निगरानी और टोही) के क्षेत्र में और अधिक काम करने की जरूरत है। पिछले एक साल में हमारे आधुनिकीकरण की यही सबसे बड़ी ताकत रही है। अन्य हथियार और उपकरण जो हमने सोचा था कि हमें भविष्य के लिए चाहिए, उन पर भी हमारा ध्यान गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!