आज का राशिफल 9 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। कोई ऊर्जा से भरपूर काम करेंगे। आज आपका कोई लेख प्रकाशित हो सकता है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। आप किसी बात से दुखी होकर गुस्से में किसी को कठोर शब्द कह सकते हैं, जिसके कारण आप बाद में शर्मिंदगी महसूस करेंगे। मन परेशान और चिंतित रहेगा।
उपाय- आज व्यायाम करना तन और मन दोनों के लिए लाभप्रद रहेगा।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिल सकता है।
उपाय- केसर का तिलक माथे पर लगाएं।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आज उतेजित होकर कोई काम न करें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी। किसी मित्र से मदद मिल सकती है।
उपाय- हनुमान जी की मूर्ति के चरणों से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज आप अपनी वाककला से अपने काम निकलवा पाने में सफल रहेंगे। आज मांगलिक कार्यों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें।
उपाय- हनुमान जी को गुलकंद वाला मीठा पान चढ़ाएं।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। बड़े भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। किसी बीमारी या किसी प्रकार की जांच के कारण इंजेक्शन लगवाना पड़ सकता है।
उपाय- कुत्ते को गुड़ वाली मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। किसी जानकार या दोस्त के कहने से प्रॉपर्टी जैसे मामलों में निवेश करने से बचें। कोई सरकारी काम दस्तावेजों में किसी कमी के कारण रुक सकता है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। आज आप किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अपने अधूरे काम पूरे करने के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी पुराने दोस्त से संपर्क हो सकता है।
उपाय- बड़े भाई का निरादर न करें।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!