जम्मू-कश्मीर: घाटी में टारगेट किलिंग पर बनेगी रणनीति, आज दिल्‍ली में बड़ी बैठक

नई दिल्‍ली |

जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रहे आतंकी हमलों को लेकर केंद्र सरकार ने आज शनिवार को दिल्‍ली में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक गृहमंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में होने वाली है। इस बैठक में जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति पर मंथन किया जाएगा।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस ग्रुप’ ने जम्‍मू-कश्‍मीर में हिंदुओं और सिखों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस हफ्ते हुए हमलों में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिस तरह आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले कई दिनों से आम नागरिकों को निशाना बना रहे उसे देखते हुए बैठक में एलजी प्रशासन की ओर से तैयार की गई रणनीति पर आज र्चा की जाएगी।

अजीत डोभाल तथा गृह सचिव अजय भल्ला भी बैठक में होंगे शामिल
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा गृह सचिव अजय भल्ला भी शामिल होंगे, इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मारे गए सात में से चार अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदाय से थे
कश्‍मीर में पिछले दो दिनों में मारे गए सात में से चार अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदाय से थे, इनमें से छह मौतें श्रीनगर में हुई हैं। श्रीनगर के ईदगाह स्थित गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और दीपक चंद की गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे स्कूल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आतंकी संगठन TRF बना रहा है लोगों का अपना निशाना
जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन TRF को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का फ्रंट माना जाता है, और बीते दिनों में TRF के ओवरग्राउंड वर्कर्स पूरी तरह मुख्य काडर में तब्दील हो चुके हैं जो आए दिन लोगों की निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!