जीवन रक्षा के लिए रक्तदान जितना जरूरी है, अर्थव्यवस्था के लिए बिजली उत्पादन : सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को बिजली उत्पादन और वितरण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अर्थव्यवस्था के लिए उसी तरह जरूरी है, जिस तरह जीवन बचाने के लिए रक्तदान आवश्यक है।

असम के दिमा हासाओ जिले में 120 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर को भी लाभ मिलेगा। दिमा हासाओ जिले के लोंगकू में लोअर कोपिली इकाई के निर्माण के जरिए असम में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए केंद्र और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने दिसंबर 2020 में 23.1 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया।

वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार अपनी गारंटी देकर विदेशों से और धन जुटाएगी। केंद्रीय मंत्री ने हाफलोंग तिनाली को लोअर हाफलोंग से जोड़ने वाली 90 किलोमीटर लंबी सड़क के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस जलविद्युत परियोजना के जरिए वर्ष 2025 तक बिजली क्षमता में 469 गीगावाट उत्पादन का इजाफा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उत्पन्न सस्ती और स्वच्छ बिजली से राज्य में जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!