फिर दहला कश्मीर…स्कूल में घुसकर आतंकियों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 2 टीचरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर बढ़े हमलों के बीच श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो टीचरों की गोली मार कर हत्या कर दी। पिछले पांच दिनों के भीतर घाटी में सात नागरिकों की हत्या की जा चुकी है और इनमें चार अल्पसंख्यक समुदाय से थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सवा 11 बजे आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो टीचरों की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक महिला है।

मृतकों की पहचान शहर के अलूची बाग की निवासी सुपिंदर कौर और जम्मू के निवासी दीपक चंद के रूप में हुई है। ये दोनों संगम इलाके में गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल में टीचर थे। दो शिक्षकों की हत्या के बाद घाटी में पांच दिनों में मारे गए आम नागरिकों की संख्या सात पहुंच गई है, जिनमें से छह की हत्या शहर में हुई है। शनिवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर के चट्टाबल के रहने वाले माजिद अहमद गोजरी की हत्या करण नगर में कर दी थी। शनिवार को ही रात में एक अन्य नागरिक मोहम्मद शफी डार को एस डी कालोनी बटमालू में गोली मारी गई, जिसमें वह घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को श्रीनगर के मशहूर दवा दुकान के मालिक माखन लाल बिंदरू समेत तीन नागरिकों की हत्या कर दी गई। दो घंटे के भीतर श्रीनगर और बांदीपोरा में अलग-अलग घटनाओं में इन वारदातों को अंजाम दिया था। बिंदरू मेडिकेट के मालिक बिंदरू को उनकी फार्मेसी में हमलावरों ने बेहद करीब से गोली मारी। इसके एक घंटे के भीतर आतंकवादियों ने हवल इलाके में एक रेहड़ी-पटरीवाले को बेहद करीब से गोली मारी, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है और वह भेलपुरी बेचता था। दूसरी हत्या के कुछ मिनट के भीतर ही आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नाइदखाई में मोहम्मद शफी लोन की गोली मारकर हत्या कर दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!