पाकिस्तान के 6.0 तीव्रता का भूकंप, 6 बच्चों समेत 20 की मौत

पाकिस्तान में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र हरनाई से 14 किमी दूर रहा। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के ये झटके रात करीब 3.30 बजे महसूस किए गए। अब तक 20 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। कई गंभीर घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भूकंप के झटकों के कारण कई मकानों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर क्वेटा शहर में लोग सड़कों पर उतरे दिख रहे हैं। यह स्थान क्वेटा से 102 किमी दूर है।

प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 तक हो सकती है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इमारतें ढहने से लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 150 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से कई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

100 से अधिक मिट्टी के घर ढह गए और सरकारी भवनों सहित बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हो गए है। हरनाई शहर के उपायुक्त सोहेल अनवर ने रॉयटर्स को बताया कि सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। बचाव अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

बढ़ सकती है मृतक संख्या

बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने एएफपी को बताया कि 15 से 20 लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है। सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान में सुदूर पहाड़ी शहर हरनाई था, जहां पक्की सड़कों, बिजली और मोबाइल फोन कवरेज की कमी ने बचाव के प्रयास में बाधा डाली है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!