मध्‍य प्रदेश में बिना तैयारी चुनावी परीक्षा दे रही कांग्रेस – गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा

भोपाल ।

खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा पहले प्रत्याशी घोषित करने पर गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहले टिकट घोषित करना ठीक वैसा ही है, जैसे विद्यार्थी बिना तैयारी के परीक्षा देने जाता है और उसे कापी जमा करने में कितना समय लगता है। हमारी पार्टी में सर्वांगीण के साथ सबको साथ में लेकर चलने की क्षमता है। सभी पहलुओं पर विचार करके जल्द ही सूची आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस असदुद्दीन ओवैसी का समर्थन करती है और ओबीसी (पिछड़े वर्ग) का विरोध करती है। यह चरित्र खंडवा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चयन में सामने आ चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की स्वर्गीय सुभाष यादव से जो अदावत थी, वो अरुण यादव से चली आ रही है। यह अच्छा नहीं है।

भाजपा के प्रत्याशी चयन में विलंब को कांग्रेस द्वारा खींचतान करार दिए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा की खींचतान ढूंढते रह जाओगे। हमारी पार्टी में ऐसा कुछ नहीं होता है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का झाडू लगाते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर कहा कि गुजरात में झाडू लग गई। कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया। अब तो जो चुनाव हो रहे हैं, सबमें कांग्रेस शून्य की ओर अग्रसर होती हुए नजर आएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!