लखीमपुर खीरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सीबीआइ जांच कराने की मांग

नई दिल्ली ।

लखीमपुर खीरी मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दो वकीलों ने मामले को लेकर कोर्ट को पत्र लिखा है। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में घटना की न्यायिक जांच सीबीआइ से कराने की अपील की गई है। साथ ही गृह मंत्रालय और पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और लखीमपुर खीरी कांड में शामिल लोगों को दंडित करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

पत्र में दोनों वकीलों ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट से लखीमपुर खीरी कांड की जांच शीर्ष अदालत की निगरानी में समयबद्ध तरीके से की जाए। अधिवक्ता शिव कुमार त्रिपाठी और सीएस पांडा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में कोर्ट को हस्तक्षेप चाहिए। उन्होंने मांग की कि पत्र को जनहित याचिका माना जाए।

बता दें कि रविवार को हुई इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य घायल हो गए। किसानों की हत्या के आरोप में गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र ‘मोनू’ समेत 14 के खिलाफ किसानों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, मारे गए सभी आठ लोगों के स्वजन को राज्य सरकार की ओर से 45-45 लाख रुपये व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है। वहीं सभी घायलों को दस-दस लाख रुपये दिए जाएंगे।

बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान लखीमपुर खीरी से दो बार के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को सुधरने की चेतावनी दी थी। उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद किसानों ने मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य रविवार को लखीमपुर में कुछ सरकारी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण पहुंचे थे। यहां से उन्हें टेनी के गांव बनवीरपुर में आयोजित दंगल के समापन समारोह में शामिल होना था। उनको लेने के लिए टेनी के समर्थक चार गाड़ियों में गांव से निकले। इस बीच प्रदर्शनकारी किसान हजारों की संख्या में निघासन तहसील के तिकुनिया कस्बा पहुंच गए। इसके बाद मंत्री के काफिले को गुरुनानक तिराहे पर उसे रोक लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!