पैंडोरा मामले में नाम आने पर विपक्ष ने इमरान खान से मांगा इस्तीफा, पीएम बोले- कराएंगे जांच

इस्लामाबाद ।

पाकिस्तान में पैंडोरा पेपर्स लीक मामले में अब प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। विपक्ष और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की तरफ से मांग की गई है कि इमरान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इमरान की कैबिनेट के कई मंत्रियों का नाम भी इस सूची में आया है। हंगामे के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह इस मामले में देश के जिन भी लोगों के नाम आए हैं, वह सभी की जांच कराएंगे। विपक्ष का कहना है कि अभी तो इमरान के बारे में कई चीजें पता लगाने वाली हैं। उनका कहना था कि इमरान वो नेता हैं जिन्होंने पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम छेड़ी थी जबकि वो खुद को विदेशी तोहफों के सच पर बचाते आए हैं।

पीएमएल-एन का आरोप, विदेशी तोहफों के सच को भी छिपाते आ रहे

पीएमएल-एन के सेक्रेटरी अहसान इकबाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इमरान को अब इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनका नाम तोशखाना केस में आया है। साथ ही पैंडोरा पेपर्स में भी उनका नाम है। अहसान इकबाल के मुताबिक पैंडोरा पेपर्स में नाम आने के बाद अब उनके पास पद पर बने रहने को कोई भी नैतिक कारण नहीं रह जाता। इकबाल ने कहा कि अभी तो इमरान के बारे में कई चीजें पता लगाने वाली हैं।

उनका कहना था कि इमरान वो नेता हैं जिन्होंने पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम छेड़ी थी जबकि वो खुद को विदेशी तोहफों के सच पर बचाते आए हैं। इमरान पर पीएमएल-एन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अभी तक देश को इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि उन्हें कितने विदेशी तोहफे मिले हैं। इकबाल ने इमरान को पाकिस्तान में बढ़ती हुई महंगाई का दोषी भी ठहराया और कहा कि ये सब कुछ सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है।

इकबाल के शब्दों में, ‘आज जो व्यक्ति 25 हजार से 30 हजार रुपये कमाता है, वो सम्मानपूर्वक अपने पूरे घर का खर्च नहीं उठा सकता है।’ पैंडोरा पेपर्स ने 700 पाकिस्तानियों और पीएम इमरान की कैबिनेट में शामिल लोगों के नाम उजागर किए हैं। इनमें इमरान के वित्त मंत्री से लेकर उनके परिवार व बड़े वित्तीय सहायकों के नाम शामिल हैं।वित्त मंत्री शौकत फयाज तारीन और उनके परिवार के अलावा इमरान खान के पूर्व सलाहकार के बेटे वकार मसूद खान का नाम भी पैंडोरा पेपर्स में आया है। इसके अलावा उनकी पार्टी पीटीआइ के टाप डोनर आरिफ नकवी का नाम भी इसमें है। आरिफ इस समय अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!