जायडस कैडिला ने तीन डोज की वैक्सीन की तय की कीमत, सरकार से प्राइज कम करने के लिए चल रही है बातचीत

नई दिल्ली ।

जायडस कैडिला ने अपनी तीन डोज वाली कोरोना रोधी वैक्सीन जायकोव-डी की कीमत 1,900 रुपये प्रस्तावित किया है। कीमत कम करने के लिए सरकार और कंपनी के बीच अभी बातचीत चल रही है और इस हफ्ते अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। यह वैक्सीन 12 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। सरकार ने गुरुवार को कहा था कि दुनिया की पहली डीएनए आधारित कोरोना रोधी वैक्सीन को जल्द ही टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा। तीन डोज की इस वैक्सीन को देने के लिए सुई की जरूरत नहीं है। दवा नियामक से इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

जायकोव-डी के इमरजेंसी इस्तेमाल की मिल चुकी है मंजूरी

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने सभी कर समेत तीन डोज वैक्सीन की कीमत 1,900 रुपये प्रस्तावित किया है। कीमत कम करने के लिए बातचीत चल रही है। कंपनी से वैक्सीन की कीमत को लेकर सभी पहलुओं पर दोबारा विचार करने को कहा गया है। सरकार और कंपनी के बीच इसको लेकर तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। दूसरे सूत्रों ने बताया कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तुलना में जायकोव-डी की कीमत कुछ अलग इसलिए भी है कि इसे लगाने के लिए सुई रहित जेट इंजेक्टर की जरूरत होगी जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये है। इस जेट इंजेक्टर से करीब 20,000 डोज लगाई जा सकती हैं।

जायडस के साथ बातचीत सकारात्मक : सुधाकर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने रविवार कहा कि बच्चों के लिए कोरोना टीके के लिए जायडस कैडिला के साथ वर्तमान में चल रही चर्चा के अंतिम दौर से केंद्र को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक की ओर से विकसित नाक से दिए जाने वाले टीके का दूसरा परीक्षण पूरा हो चुका है और तीसरा ट्रायल नवंबर-दिसंबर तक होने की उम्मीद है। इस बैठक के दौरान भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला भी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!