नहीं रहे लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के ‘नटू काका”

मुंबई |

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नटू काका का किरदार निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता घनश्याम नायक का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। निर्माता असित कुमार मोदी ने इसकी जानकारी दी। नायक उम्र के सातवें दशक के उत्तरार्ध में पहुंच गए थे। इस साल की शुरूआत में उन्हें कैंसर का पता चला था। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अभिनेता का स्वास्थ्य खराब था।

मोदी ने मीडिया को बताया, ‘‘आज शाम में उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वस्थ नहीं थे। उन्हें कैंसर था। वह हमेशा शूटिंग करना चाहते थे, तब भी जब वह ठीक नहीं थे। काम से वह हमेशा खुश रहते थे। मैं उन्हें शो में लाने का मौका देखता रहा, लेकिन उनके लिए शूटिंग करना कठिन था। पिछले दो दिनों से वह बिल्कुल ठीक नहीं थे।”

नायक ने करीब 100 हिंदी एवं गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है और 300 से अधिक टीवी धारावाहिकों में भी भूमिका निभाई है। नायक को गुजराती थियेटर में उनके काम के लिए भी जाना जाता है। इस साल की शुरूआत में नायक ने कीमोथेरेपी के दौरान ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के विशेष एपीसोड के लिए शूटिंग की थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!