कोलकाता की भवानीपुर और मुर्शिदाबाद की जंगीपुर व शमशेरगंज विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी

कोलकाता।

कोलकाता की भवानीपुर व मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज व जंगीपुर विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज [रविवार] को घोषित होंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह से मतगणना शुरू है। भवानीपुर सीट से बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले भाजपा से प्रियंका टिबडे़वाल व माकपा से श्रीजीब बिश्वास हैं। इन तीन सीटों पर गत 30 सितंबर को मतदान हुआ था।

ताजा अपडेट: –

भवानीपुर सीट के लिए कोलकाता के लार्ड सिंन्हा रोड स्थित शेखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में मतगणना हो रही है।

फिलहाल बैलेट के माध्यम से पड़े वोटों की गणना हो रही है।

कोलकाता की भवानीपुर और मुर्शिदाबाद की जंगीपुर व शमशेरगंज विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है ।

भवानीपुर में 21 राउंड, जंगीपुरमें 26 राउंड और शमशेरगंज में 24 राउंड में मतगणना होगी।

सभी मतगणना केंद्रों में सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है।

मतगणना केंद्रों के अंदर सिर्फ केंद्रीय केंद्रीय बल के जवान हैं जबकि बाहर पुलिस का पहरा है।

मध्य स्तर पर केंद्रीय बल व पुलिस, दोनों की तैनाती की गई है।

राज्य के परिवहन मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने दावा किया कि भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 50-60 हजार वोटों के भारी अंतर से जीतेंगी।

मालूम हो कि कोलकाता की भवानीपुर और मुर्शिदाबाद की जंगीपुर व शमशेरगंज विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 30 सितंबर को हुए उपचुनाव के रिजल्ट का आज ऐलान होगा। पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर समेत 3 विधानसभाओं में टीएमसी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। ममता अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वे मुख्यमंत्री के पद पर बनी रहेंगी। अगर भवानीपुर में कोई बड़ा उलटफेर होता है तो ममता को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।

चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और एक घंटे बाद से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए ममता बनर्जी का यह चुनाव जीतना जरूरी है। तृणमूल नेता व राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम पहले ही ममता बनर्जी के 50,000 से अधिक वोटों से जीतने का दावा कर चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!