भोपाल में रोज 125 से ज्यादा घरों में मिल रहा डेंगू लार्वा

भोपाल।

भोपाल में हर दिन 125 से ज्यादा घरों में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का लार्वा मिल रहे हैं। इसके बाद भी हाल यह है कि लार्वा सर्वे के लिए शहर में सिर्फ 44 टीमें ही चल रही हैं। पिछले दिनों 33 टीमें काम कर रही थीं। मरीज बढ़ने के बाद टीमों की संख्या तो बढ़ाई गई है, लेकिन यह अभी भी नाकाफी है। अकेले सितंबर में डेंगू 176 मरीज शहर में मिल चुके हैं। शहर में 10 फीसद से ज्यादा घरों में लार्वा मिलने का मतलब है कि 15 से 20 दिन के भीतर शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या और बढ़ेगी। वर्ष 2019 तक शहर में जुलाई से अक्टूबर तक सर्वे के लिए 100 से ज्यादा टीमें काम करती थीं। 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संबंधी काम में लगे थे, जिससे टीमें नहीं बढ़ाई जा सकीं। इस साल साल कोरोना का संक्रमण कम है। इसके बाद भी सिर्फ 44 टीमें हैं।

जनवरी से अब तक मलेरिया विभाग द्वारा की गई गतिविधि
29 सितंबर तक किया गया लार्वा सर्वे -186923
कितने घरों में लार्वा मिला–11764
कितने बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया –1,47,89,273
कितने बर्तनों में लार्वा मिला–14232
कितने बर्तन खाली कराए गए–1674
कितने बर्तनों में लार्वा नष्ट करने के लिए टेमोफास डाला गया–12558
लालघाटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा घरों में मिले मरीज
विजय नगर, शिवलोक और लालघाटी — 26
साकेत नगर–18
कमला नगर निजामुद्दीन– 16
अमराई, बागसेवनिया और कटारा–14
अयोध्या बाईपास, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र –9
गांधी नगर– 8
अवधपुरी -6
ई 8 अरेरा कॉलोनी–6
नेहरू नगर– 6
सुभाष नगर –5
मालवीय नगर– 5
अब तक मिले मरीजों में किस उम्र के कितने
उम्र — महिला– पुरुष
एक साल तक –6–8
1 से 5 साल तक –15–28
5 से 9 साल तक –18–29
9 से 14 साल तक — 48—35
14 साल से ऊपर–70–100

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!