शास्त्रों की बात
मेष: प्रापर्टी के साथ जुड़े किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा दे सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर, तेजहीन रहेंगे।
वृष: किसी सज्जन मित्र या किसी बड़े व्यक्ति की मदद के साथ आपका कोई उलझा बिगड़ा काम बन सकता है, विरोधी नि:स्तेज रहेंगे।
मिथुन: सितारा व्यापार कारोबार के कामों में लाभ वाला, यत्न करने पर कोई उलझा रुका काम मैच्योर हो सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, अपने स्वच्छंद होते मन पर जब्त रखना चाहिए।
सिंह: खर्चों का जोर, जिन खर्चों को टाल सकें उन्हें टाल देना चाहिए, ध्यान रखें कि लेन-देन के कामों में आपकी कोई पेमैंट न फंस जाए।
कन्या: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, इंपोर्ट- एक्सपोर्ट, पैट्रोलियम तथा सी प्राॅडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
तुला: किसी अफसर के साफ्ट-सुपोर्टिव रुख के कारण कोई सरकारी समस्या राह से हट सकती है, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।
वृश्चिक: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, धार्मिक कामों में ध्यान, वैसे हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
धनु: पेट के मामले में अटैंटिव रहना ठीक रहेगा, मौसम का एक्सपोइयर भी तबीयत को अपसैट कर सकता है, सफर टाल दें।
मकर: व्यापारिक तथा कामकाज की दशा सुखद, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति साॅफ्ट कंसिडरेट रहेंगे, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे।
कुम्भ: कमजोर दिखने वाले शत्रु को भी न तो कमजोर समझें और न ही उसकी अनदेखी करें, मन भी टैंस सा रहेगा।
मीन: आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे। मान- सम्मान की प्राप्ति।









