कई शहरों में ऑल टाइम हाई पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ। इसके साथ ही देश के कई शहरों में Petrol, Diesel Prices ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। तेल कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारत में यह असर देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट ट्रेडिंग के साथ 78.64 अमरीकी डालर प्रति बैरल के तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। यहां जानिए देशभर का हाल

दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 30 पैसे बढ़कर 90.17 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह मुंबई में 22 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 107.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 94.74 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

बता दें, दिल्ली में इस साल जुलाई में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 107.83 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। वहीं डीजल ने दिल्ली में 89.87 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर को पार कर लिया। 22 पैसे की बढ़ोतरी के बाद चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 99.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे बढ़कर 94.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में 30 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 102.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 30 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 93.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

राज्यवार डीजल के दाम

आंध्र प्रदेश: 98.92 ₹/ली
अरुणाचल प्रदेश: 89.26 ₹/ली
असम: 89.59 ₹/ली
बिहार: 97.81 ₹/ली
चंडीगढ़: 89.90 ₹/ली
छत्तीसगढ़: 98.33 ₹/ली
दमन और दीव: 95.46 ₹/ली
दिल्ली: 90.17 ₹/ली
गोवा: 95.15 ₹/ली
गुजरात: 97.17 ₹/ली
हरियाणा: 90.34 ₹/ली
हिमाचल प्रदेश: 88.50 ₹/ली
जम्मू और कश्मीर: 93.38 ₹/ली
झारखंड: 95.62 ₹/ली
कर्नाटक: 96.20 ₹/ली
केरल: 96.02 ₹/ली
मध्य प्रदेश: 100.39 ₹/ली
महाराष्ट्र: 96.30 ₹/ली
मणिपुर: 91.23 ₹/ली
मेघालय: 89.30 ₹/ली
मिजोरम: 89.67 ₹/ली
नागालैंड: 92.29 ₹/ली
ओडिशा: 99.90 ₹/ली
पांडिचेरी: 93.88 ₹/ली
पंजाब: 92.76 ₹/ली
राजस्थान: 99.90 ₹/ली
सिक्किम: 92.50 ₹/ली
तमिलनाडु: 95.69 ₹/ली
तेलंगाना: 100.66 ₹/ली
त्रिपुरा: 93.56 ₹/ली
उत्तर प्रदेश: 90.48 ₹/ली
उत्तराखंड: 91.14 ₹/ली
पश्चिम बंगाल: 94.35 ₹/ली
राज्यवार पेट्रोल के दाम

आंध्र प्रदेश: 107.07 ₹/ली
अरुणाचल प्रदेश: 96.90 ₹/ली
असम: 97.84 ₹/ली
बिहार: 106.23 ₹/ली
चंडीगढ़: 98.08 ₹/ली
छत्तीसगढ़: 100.69 ₹/ली
दमन और दीव: 96.96 ₹/ली
दिल्ली: 101.89 ₹/ली
गोवा: 99.60 ₹/ली
गुजरात: 98.73 ₹/ली
हरियाणा: 99.04 ₹/ली
हिमाचल प्रदेश: 98.24 ₹/ली
जम्मू और कश्मीर: 104.18 ₹/ली
झारखंड: 97.11 ₹/ली
कर्नाटक: 105.95 ₹/ली
केरल: 103.06 ₹/ली
मध्य प्रदेश: 111.75 ₹/ली
महाराष्ट्र: 107.89 ₹/ली
मणिपुर: 103.32 ₹/ली
मेघालय: 97.21 ₹/ली
मिजोरम: 99.14 ₹/ली
नागालैंड: 100.41 ₹/ली
ओडिशा: 104.37 ₹/ली
पांडिचेरी: 99.58 ₹/ली
पंजाब: 103.50 ₹/ली
राजस्थान: 109.36 ₹/ली
सिक्किम: 102.65 ₹/ली
तमिलनाडु: 100.51 ₹/ली
तेलंगाना: 108.44 ₹/ली
त्रिपुरा: 101.62 ₹/ली
उत्तर प्रदेश: 98.91 ₹/ली
उत्तराखंड: 98.44 ₹/ली
पश्चिम बंगाल: 103.64 ₹/ली

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!