कोरोना पर सरकार ने दी गुड न्यूज, साथ ही त्योहारों को लेकर भी किया अलर्ट

केंद्र सरकार ने कोविड संक्रमण की स्थिति को लेकर केरल के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि देश में 48 जिलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने आज जानकारी दी कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब लगातार कमी आ रही है और स्वस्थ होने की दर बढ़ रही है। रिकवरी रेट करीब 98 फीसदी पहुंच गया है। त्योहारों के मद्देनजर लोगों को चेताते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि त्योहारों के करीब आने के साथ ही हम लोगों से अपील करते हैं कि भीड़भाड़ न करें, शारीरिक दूरी बनाए रखें और मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।

पिछले कुछ सप्ताह से इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। पूरे देश में हालांकि प्रतिदिन 15 लाख से 16 लाख तक कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कुल कोविड संक्रमण के मामलों में से 52 प्रतिशत केरल से हैं। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह में 60 प्रतिशत कोविड संक्रमित लोग केरल से हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। भूषण ने कहा कि 48 जिलों में कोविड संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। इन जिलों में विशे़ष सावधानी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और मिजोरम में कोविड संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

इन राज्यों में त्योहारी सीजन के दौरान विशेष सावधानी रखी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण 100 प्रतिशत हो चुका है। इनमें सिक्किम, गोवा और चंडीगढ़ शामिल हैं। भूषण ने बताया कि कुल टीकाकरण में से 35 प्रतिशत टीके शहरी क्षेत्रों में और शेष ग्रामीण क्षेत्रों में दिए गए हैं। इसी तरह से 52 प्रतिशत टीके पुरुषों को और शेष महिलाओं को दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बच्चों और 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए जायडस के टीके की कीमत के संबंध में बातचीत चल रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!