बड़वानी जिले में 200 रुपये के 33 नकली नोटों के साथ उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार

क्षेत्र में फेरी वाले बनकर कपड़ बेच रहे उत्तर प्रदेश के दो युवकों को ग्रामीणों ने 200 रुपये के नकली नोट चलाते पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से युवकों से पांच और धार जिले के खलघाट में किराये के कमरे से 28 नकली नोट जब्त किए। इनमें एक ही नंबर के कई नोट भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपितों की बाइक भी जब्त की है।

गांव भोरवाड़ा में किराना दुकान चलाने वाले मुनीम मेहताब के यहां मंगलवार को दो व्यक्ति बाइक से आए और 200 रुपये का नया नोट देकर 10 रुपये के कुरकुरे का पैकेट खरीदा व 190 रुपये लेकर चले गए। मुनीम ने बताया कि उस समय दुकान पर बेटी बैठी हुई थी। जब गल्ले में नोट देखा तो वह जरूरत से ज्यादा कड़क लगा और नोट पर गांधीजी की फोटो भी नहीं थी। इसी तरह गांव घुसगांव में भी दोनों युवकों ने जगदीश जायसवाल के यहां 200 रुपये का नोट देकर 10 रुपये का गुटखा खरीदा और 190 रुपये लेकर चले गए।

जानकारी मिलने पर घुसगांव के राहुल गिरधारी ने आरोपितों को हुलिए के आधार पर खोजना शुरू किया। राहुल खोजते हुए ओझर पहुंचा, जहां दोनों किराना दुकान से कुछ सामान खरीद रहे थे। इस पर राहुल ने शोर मचा कर लोगों को हकीकत बताई। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो आरोपित रवींद्र पुत्र लल्ला निवासी उमरपुर जिला मुजफ्फरनगर (उप्र) के पास से एक ही सीरियल नंबर के दो नकली नोट व रिजवान पुत्र हाशिम निवासी सिकरेड़ जिला मुजफ्फरनगर के कब्जे से एक ही नंबर के तीन नकली नोट पाए गए।

खलघाट में किराये के मकान में रह रहे थे

आरोपितों ने पूछताछ में हाल मुकाम खलघाट जिला धार होना बताया। वे यहां किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। इस पर पुलिस खलघाट पहुंची, जहां कमरे से 200 के 28 नकली नोट जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपितों से बाइक (यूपी 12-एक्स 5347) व कपड़ों की पोटली जब्त की है। दोनों ने नकली नोट उप्र से खरीदना बताया है। इन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!