अगले महीने से और महंगी होगी रेत-गिट्टी, अब जीएसटी 18 फीसद

रायपुर।

भवन निर्माण में आवश्यक रेत व गिट्टी की कीमतों में अगले महीने से और बढ़ोतरी होने वाली है। पहले ही इस कारोबार का व्यवस्थित तरीके से संचालन बड़ी चुनौती है। अवैध खनन और कालाबाजारी का बोलबाला है। इस कारोबार का बड़ा हिस्सा नकदी और कच्चे में संचालित होता है। सरकार ने गड़बड़ियों को नियंत्रित करने के लिए अहम कदम उठाए हैं तथा निगरानी की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

इन प्रयासों के बीच रेत-गिट्टी पर जीएसटी की दर को पांच फीसद से बढ़ाकर 18 फीसद कर दिया गया है। एक अक्टूबर से यह दर लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि बहुत से उत्पादों में जीएसटी काउंसिल द्वारा एक अक्टूबर से जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी हो रही है। बताया जा रहा है कि माइनिंग पर अब तक पांच फीसद जीएसटी था,जो एक अक्टूबर से 18 फीसद हो जाएगा।

विभागीय अधिकारियों और कर विशेषज्ञों का कहना है कि अवैध खनन और कालाबाजारियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के कदम उठाए गए है। जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी के साथ ही गलत ढंग से चलने वाले कारोबार पर लगाम के लिए निगरानी भी की जाएगी।

महंगे होंगे मकान

भले ही अभी स्टील की कीमतें कुछ कम हुई है लेकिन इन दिनों सीमेंट की कीमतें भी एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। अब एक अक्टूबर से रेत व गिट्टी और महंगी हो जाएगी। इसका असर मकानों की कीमतों में भी पड़ेगा। अगर आप जमीन लेकर स्वयं मकान बना रहे है या बिल्डर से मकान खरीदने की सोच रहे है दोनों ही स्थितियों में 10 फीसद तक मकान महंगे हो जाएंगे। इस प्रकार आपके घर बनाने का सपना भी महंगा हो जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!