‘2 अक्टूबर तक हिंदू राष्ट्र घोषित करो वरना लूंगा जल समाधि’, आचार्य परमहंस ने दी धमकी

लखनऊ ।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच संत समाज की ओर से 2 अक्टूबर तक देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की गई है। अयोध्या में तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने मांग की है कि भारत को 2 अक्टूबर तक हिंदू राष्ट्र यदि घोषित नहीं किया गया तो वे जल समाधि ले लेंगे। साथ ही आचार्य परमहंस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के लोगों की नागरिकता तत्काल समाप्त करें। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो 2 अक्टूबर तो वे सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगे।

उप्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज

जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने ये मांग ऐसे समय में की है, जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियों के नेता जोर लगाकर प्रचार में जुटे हुए हैं। इससे पहले अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर सवाल उठाए थे। ट्रस्ट पर आरोपों को गलत बताते हुए समाजवादी पार्टी और आप पर 1000 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा करने की बात कही थी।

RSS प्रमुख भी बोले, हिंदुत्व एक वैचारिक व्यवस्था

वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी मंगलवार को सूरत में कहा कि हिंदुत्व एक वैचारिक व्यवस्था है, जो सभी को साथ लेकर चलती है। भागवत ने कहा कि हिंदुत्व वह है जो सबको साथ लेकर चलता है, सबको साथ लाता है, सबको अपने भीतर जोड़ता है और सभी धर्मों के लोगों को समृद्ध बनाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!