भोपाल की रचना शैवानी ने जीता मिसेज एशिया यूनिवर्स का खिताब

भोपाल ।

शहर की मेकअप आर्टिस्ट रचना शैवानी ने मिसेज एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। रचना ने दिल्ली के होटल क्राउन प्लाज में आयोजित परीसा मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2021 प्रतियोगिता में देशभर की टॉप- 30 प्रतिभागियों के बीच उन्होंने यह अवार्ड अपने नाम किया। रचना इससे पहले मिसेज भोपाल का टाइटल जीत चुकी हैं। रचना ने बताया कि मैं मॉडलिंग और एक्टिंग भी करती थी, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के चलते यह काम छूट सा गया। मैं पिछले पांच सालों से बतौर सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट ही काम कर रही थी। कोरोना और लॉकडाउन के चलते मुझे फिर से इस दिशा में सोचने का मौका मिला। इस कॉम्पीटिशन में सभी प्रतिभागियों को सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मेकअप सहित छह श्रेण्ाियों में अपना हुनर दिखाना था। मैंने मेकअप

आर्टिस्ट कैटेगिरी को चुना और सलेक्ट हुई।

तीन दिनों तक चले कई राउंड में जजेस ने परखा: रचना ने बताया कि टॉप-30 फाइनलिस्ट को दिल्ली बुलाया गया था। तीन दिनों तक अलग-अलग चरण्ा में हर पार्टिसिपेट की गतिविधि पर जजेस की नजर थी। फाइनलिस्ट के बीच टैलेंटेंड राउंड, ब्लैक गाउन राउंड और क्वेश्चयन-आसंर राउंड था। इसमें मुझसे पूछा गया कि आपकी नजर में ह्ययूमैनिटी का क्या अर्थ है। मैंने बताया कि मुझे आवारा बेजुबान पशुओं की सेवा करना अच्छा लगता है। रचना ने बताया कि मैंने इस कॉम्पीटिशन के लिए एक माह में अपना पांच किलोग्राम वजन कम किया। इस खिताब ने मुझे मोटिवेशन दिया है कि एक गृहिणी परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए हर सपना पूरा कर सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!